नागपुर में एक ही दिन में मिले म्यूकर माइकोसिस के 36 मरीज

नागपुर में एक ही दिन में मिले म्यूकर माइकोसिस के 36 मरीज

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-04 05:55 GMT
नागपुर में एक ही दिन में मिले म्यूकर माइकोसिस के 36 मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिले में म्यूकर माइकोसिस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में 36 नए मरीज पाए गए हैं।  जिले में अब तक 1193 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 862 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। 566 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक जिले में 110 लोगों की मौत हाे चुकी है।  नागपुर संभाग के 5 जिलों में कुल मिलाकर 118 मौत हुई है। इनमें से 89 मौतें निजी अस्पताल में हुईं हैं।

इन जिलों में मिल रहे मरीज
भंडारा जिले में 13 मरीज मिले। 4 की सर्जरी की गई। 2 डिस्चार्ज। 
चंद्रपुर जिले में 81 मरीज मिले। 40 की सर्जरी हुई, 26 डिस्चार्ज। 2 मृत।  
गोंदिया में 38 मरीज मिले। 17 की सर्जरी। 5 डिस्चार्ज, 4 की मौत। 
वर्धा में 86 मरीज मिले। 21 डिस्चार्ज हुए, 2  की मौत हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News