नागपुर में मिले 3758 नए कोरोना मरीज, जानिए विदर्भ के आंकड़े
नागपुर में मिले 3758 नए कोरोना मरीज, जानिए विदर्भ के आंकड़े
डिजिटल डेस्क, नागपुर । सख्त पाबंदियों के बावजूद नागपुर में पिछले 24 घंटे में 3758 नये मरीज आए। 54 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 3305 डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 248883 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 5438 तक पहुंच गया है।मंगलवार को 14576 लोगों की जांच की गई। कोरोना को मात देकर कुल 201916 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
यवतमाल में कोरोना से 7 की मौत
यवतमाल में कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है। 327 नए मरीज मिले हैं जबकि 337 लोग ठीक हुए हैं।
भंडारा में 8 की मौत
भंडारा जिले में मंगलवार 868 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक 22 हजार 385 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। आज 8 मरीज की कोरोना से मृत्यु हुई है। जिले में अब तक कुल 369 मरीजों की मुत्यु हुई है।
चंद्रपुर में कोरोना ब्लास्ट, 492 पॉजिटिव , 2 की मौत
चंद्रपुर जिले में पिछले 492 कोरोना मरीज मिले हैं। इस वर्ष का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं दो लेागों की मौत हो गई। जबकि 24 घंटे 259 लोगों ने कोरोना पर मात दी। जिले में अबतक कुल बाधितों की संख्या 29 हजार 863 पर पहुंची है। आज मृत होनेवालों में जीवती के 61 वर्षीय पुरूष व उर्जानगर निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल है। जिले में अबतक 442 बाधितों की मौत हो गई।
हॉटस्पॉट बना चंद्रपुर
आज मिले 492 मरीजों में चंद्रपुर मनपा क्षेत्र के 159 लोगों का समावेश है। चंद्रपुर तहसील 54, बल्लारपुर 27, भद्रावती 103, ब्रम्हपुरी 27, नागभीड 20, सिंदेवाही 5, मुल 11, सावली 2, गोंडपिपरी 2, राजुरा 6, चिमूर 18, वरोरा 27, कोरपना 22, जीवती 1 व अन्य स्थान के 8 लोग है। यहां बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से चंद्रपुर शहर हॉटस्पॉट बना हुआ है।
गड़चिरोली में मिवे 148 कोरोना मरीज
जिले में मंगलवार को 148 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। वहीं 56 मरीज कोरोना पर मात कर स्वस्थ हुए। अब तक 11 हजार 198 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। वहीं 10 हजार 378 मरीज कोरोनामुक्त हुए।
गोंदिया में मिले 390 संक्रमित मरीज
गोंदिया जिले में 390 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 17 हजार 649 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को 100 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 15 हजार 525 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौट चुके हैं। जिले में 1928 एक्टिव मरीज हैं। अकोला,
अकोला में 4 बुलढाणा, वाशिम में 8 मृत
मंगलवार को अकोला जिले में पुन: 4 मरीजों की जान गंवाने से अब कोरोना से मौतों की संख्या 478 हो गई है। 261 नए संक्रमित पाए जाने से कुल पॉजिटिव केस 29,295 हो गए हैं। 387 लोग डिस्चार्ज होने से स्वस्थ हो चुके लोग बढ़कर 24,990 हो गए हैं। 3,827 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।
बुलढाणा में 2 की मौत, 891 संक्रमित
जिले में मंगलवार को इलाजरत 2 मरीजों की मौत तथा 891 नए संक्रमित मरीज पाए जाने से मृतकों की संख्या 289 व कुल कोरोना मरीज बढ़कर 42,595 हो गए हैं। 785 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक ठीक हो चुके लोगों तादाद 38,363 पर पहुंच गई है। 5,853 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।
वाशिम में 2 मरे, 167 नए मरीज
जिले में मंगलवार को इलाजरत 2 कोरोना बाधितों की मौत होने से मृतक बढ़कर 196 तथा 167 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 17,258 तक पहुंच गई है। 352 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 14,780 हो चुकी है। 2,124 सक्रिय मरीजों पर उपचार जारी है।