कर्जमाफी का एक साल : 38 लाख 52 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी

कर्जमाफी का एक साल : 38 लाख 52 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-24 10:35 GMT
कर्जमाफी का एक साल : 38 लाख 52 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी
हाईलाइट
  • किसानों की कर्जमाफी के लिए शुरु की गई छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना को आज एक साल पूरा हो गया है।
  • अब तक इस योजना में 38 लाख 52 हजार लाभार्थी किसानों को 14 हजार 893 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए कई शर्तों के कारण सरकार कर्जमाफी के आधे लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पाई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। किसानों की कर्जमाफी के लिए शुरु की गई छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना को आज एक साल पूरा हो गया है। अब तक इस योजना के तहत राज्य भर के करीब 38 लाख 52 हजार लाभार्थी किसानों को 14 हजार 893 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। कर्जमाफी से जुड़ी इस योजना का लाभ पाने के लिए कई शर्तों के कारण सरकार कर्जमाफी के आधे लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पाई।

 

 

 

पिछले साल जून महीने में किसानों के तीव्र आंदोलन को देखते हुए फडणवीस सरकार ने 24 जून को किसानों की कर्जमाफी करने को लेकर निर्णय लिया था। जिसके तहत सरकार ने करीब 34 हजार करोड़ की कर्ज माफी की बात कही थी और इसके साथ ही दावा किया था कि कर्जमाफी योजना के तहत राज्य के 89 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किंतु कर्जमाफी की रकम व लाभार्थी किसानों की संख्या ने मुख्यमंत्री के दावों की पोल खोल दी है।

 

 



इससे पहले सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों व किसान आंदोलन के चलते कई बार कर्जमाफी के लिए आवेदन करने की तारीख को बढाया फिर भी अब तक सरकार कर्ज माफी के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पायी है। कई किसानों ने समय पर कर्जमाफी के लिए आवेदन किया था लेकिन वे अभी भी कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। कर्जमाफी से जुड़े नियम व शर्तों के चलते आ रही दिक्कतों के चलते  कम ही किसान आवेदन कर पाए हैं। 56 लाख किसानों ने कर्जमाफी के लिए आनलाइन आवेदन किया है। इसमे से 76 लाख किसान खाताधारक शामिल थे। 

 

 

 

किसान कर्जमाफी: आकड़े एक नजर में 

  • 38 लाख 52 हजार किसानों को मिला लाभ
  • 14 हजार 983 करोड़ रूपये की हुई कर्जमाफी की रकम 
  • 1 करोड 6 लाख 40 हजार अल्पभूधारक किसान 
  • 89 लाख 75 हजार 198 कर्जदार किसान
  • 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपए अब तक कुल कर्ज

 

 

Similar News