नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-04 06:05 GMT
नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वन विभाग के नागपुर प्रादेशिक क्षेत्र अंतर्गत बुटीबोरी में कुछ लोगों ने विद्युत तारों की मदद से नीलगाय का शिकार किया। फिर इसका मांस बेच दिया। मुखबिरों से वन विभाग को इसकी जानकारी मिली तो 4 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, सिर व पैर बरामद हुआ है। अन्य दो आरोपी फरार हैं। सभी आरोपियों को  न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार राजू कामडे (28), नीलेश तिमोडे (27), भारत बाघोडे (38) व विजय बावणे ने बुटीबोरी वन विभाग अंतर्गत वड़गांव में प्रफुल्ल जामदार के खेत में विद्युत तारों की मदद से बुधवार की सुबह नीलगाय का शिकार किया था। डीएफओ डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला के मागदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी एल. ढोकड़, स्वप्निल जाधव आदि ने मिलकर चारों को पकड़ लिया।
 

Tags:    

Similar News