नागपुर: पांच दिन की जद्दोजहद के बाद 20 में से 4 लोग ही क्वारेंटाइन

नागपुर: पांच दिन की जद्दोजहद के बाद 20 में से 4 लोग ही क्वारेंटाइन

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-08 07:50 GMT
नागपुर: पांच दिन की जद्दोजहद के बाद 20 में से 4 लोग ही क्वारेंटाइन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मोमिनपुरा में जिस परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उस परिवार के दो दर्जन से अधिक सदस्यों में से चार सदस्यों को पांच दिन मशक्कत के बाद मनपा क्वारेंटाइन कर पाई। जिस परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले वहां करीब 40 लोग रहते हैं। 13 लोगों को क्वारेंटाइन करने पर 8 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। अन्य सदस्यों को क्वारेंटाइन करने के लिए मनपा के दस्ते को विरोध के चलते दो बार बैरंग भी लौटना पड़ा था।

 आखिरकार मनपा के सहायक आयुक्त अशोक पाटील ने क्षेत्र के पार्षदों से चर्चा कर संबंधितों को क्वारेंटाइन करने में मदद मांगी। तहसील पुलिस के माध्यम से संपर्क किया, लेकिन संबंधित परिवार के केवल 4 सदस्य ही क्वारेंटाइन होने के लिए राजी हुए।  चार सदस्यों को क्वारेंटाइन करने के लिए मनपा दस्ता गोलीबार चौक पहुंचा, लेकिन चार सदस्य खुद गोलीबार चौक पहुंच गए। वहां से उन्हें एम्बुलेंस से पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया। 

4 सदस्य ही राजी हुए 
परिवार के सभी सदस्यों को क्वारेंटाइन करना जरूरी है। विरोध के कारण क्वारेंटाइन नहीं कर पा रहे थे। पार्षदों से मदद मांगी, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस की मदद से काफी समझाने के बाद केवल 4 सदस्य ही राजी हुए। प्रशासन के साथ असहयोग खतरनाक साबित हो सकता है।  -अशोक पाटील, सहायक आयुक्त महल जोन, मनपा नागपुर

Tags:    

Similar News