ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर जा रहे थे 45 मजदूर, पलटने से हुए घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर जा रहे थे 45 मजदूर, पलटने से हुए घायल

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-01 05:29 GMT
ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर जा रहे थे 45 मजदूर, पलटने से हुए घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पेंच नेशनल पार्क में घास कटाई के लिए महिला वन मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से कई महिला मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 45 मजदूर सवार थे।

मथाल टेक जंगल शिवार में हादसा
वन विभाग के वाइल्ड लाइफ पूर्व पेंच पिपरिया में वन विभाग की ओर से घास कटाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए स्थानीय मजदूर लगाए गए हैं। इन्हें इसी क्षेत्र के खापा गांव से लाया जाता है। सोमवार सुबह 8.30 से 9.30 बजे के दौरान पेंच नेशनल पार्क में घास कटाई के लिए महिला वन मजदूरों को खापा गांव से आंबाखोरी सिल्लारी-पिपरिया ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर जा रहा था, तभी मथाल टेक जंगल शिवार में ट्रैक्टर ड्राइवर मनोहर कुंभरे (38) खापा निवासी का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में अनेक महिला मजदूरों को गंभीर चोटें आईं हैं।

गंभीर मरीजों को रामटेक, नागपुर भेजा 
सभी घायल मजदूरों को देवलापार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। तीन से चार लोगों को गंभीर चोट आने से उन्हेें देवलापार में प्रथमोपचार के बाद रामटेक तथा नागपुर भेजा गया है। कम घायल मजदूरों का इलाज देवलापार के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस कार्रवाई जारी
 जानकारी मिलते ही देवलापार पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फरियादी रवींद्र सावन वलके (23) खापा निवासी की मौखिक शिकायत पर देवलापार पुलिस स्टेशन में ट्रैक्टर ड्राइवर मनोहर कुंभरे, मु. खापा  निवासी के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/20, धारा 279, 337, 338 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News