गड़चिरोली में 2 दिन में 48 कर्मचारी निलंबित

सख्ती गड़चिरोली में 2 दिन में 48 कर्मचारी निलंबित

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-12 07:46 GMT
गड़चिरोली में 2 दिन में 48 कर्मचारी निलंबित

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। रापनि के कर्मचारियों का राज्य सरकार में विलीनीकरण करने की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा आरंभ की गई हड़ताल सोलहवें दिन भी जारी है।दो दिन में महामंडल ने गड़चिरोली विभाग के अब तक 48 कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। गुरुवार को गड़चिरोली विभाग में किसी तरह की निलंबन की कार्रवाई नहीं करने की जानकारी मिली है।

बता दें कि, मंगलवार को 14 कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद बुधवार देर शाम तक कुल 34 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। जिसमें गड़चिरोली बस डिपो के 16, अहेरी के 11, ब्रह्मपुरी के 5 और विभागीय कार्यालय के 2 कर्मचारियों का समावेश था। गुरुवार को कर्मचारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पंद्रहवें दिन जारी हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन को और अधिक तीव्र करने का निर्णय लिया है। जब तक मांगों की पूर्ति नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह चेतावनी आंदोलनकर्ताओं ने दी है। 
 

Tags:    

Similar News