480 किलो सुपारी, चावल की 8 बोरियां जब्त, दो गिरफ्तार  

480 किलो सुपारी, चावल की 8 बोरियां जब्त, दो गिरफ्तार  

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-17 07:12 GMT
480 किलो सुपारी, चावल की 8 बोरियां जब्त, दो गिरफ्तार  

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लकड़गंज क्षेत्र में दो कारोबारियों के गाेदाम से सुपारी की 13 और चावल की 8 बोरियां चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अंसार रहमान गौरवे (19), और हसन उर्फ इम्मी निमसुरवाले (29), गवलीपुरा, टेकड़ी, कारंजा लाड, जिला वाशिम  निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अश्विन दुबे ने गत 8 अगस्त को लकड़गंज थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका लकड़गंज इलाके में पंकज रोडलाइंस नामक ट्रांसपोर्ट का गोदाम है। उनके गोदाम में 13 बोरी सुपारी चोरी हो गई थी।

 कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए थी। साथ ही उनके पड़ोसी गोदाम मालिक संजय निखारे के गोदाम का ताला तोड़कर आरोपी 8 बोरी चावल चुरा ले गए थे। चावल की कीमत करीब 60 हजार रुपए थी। इस चोरी के मामले में पुलिस ने अंसार और हसन को गिरफ्तार किया है। दोनों से माल भी जब्त किया है। आरोपियों की धरपकड़ फुटेज बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए। आरोपी जिस वाहन में माल चुराकर ले गए थे। उसका नंबर बार-बार बदल रहे थे।     

पुलिस ने आरोपियों के वाहन का ऑनलाइन चालान चेक करने पर वाहन का नंबर पता चला। यह भी पता चला कि, वाहन कारंजा लाड वाशिम का है। पुलिस ने वहां जाकर वाहन मालिक अंसार को धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपने साथी हसन का नाम उगल दिया। पुलिस ने हसन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि, अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन क्र.-एम.एच.-04-सी.पी.-3763 में माल चुराया था। पुलिस अन्य आरोपियों की खोजबीन कर रही है। 

 

Tags:    

Similar News