नागपुर एयरपोर्ट में पहुंचने वाली 5 उड़ानें रद्द

नागपुर एयरपोर्ट में पहुंचने वाली 5 उड़ानें रद्द

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-07 04:19 GMT
नागपुर एयरपोर्ट में पहुंचने वाली 5 उड़ानें रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार 6 मई को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विमानतल पर आने वाली 5 उड़ानें रद्द हो गईं। सुबह 7.25 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 11.05 बजे पुणे से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 283, सुबह 11.40 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6096, दोपहर 3.45 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 2047 व शाम 7.10 बजे मुंबई से आनेवाली इंडिगो की विमान संख्या 6-इ 5623 रद्द हो गई है। 

Tags:    

Similar News