नागपुर में 5 माह का रिकॉर्ड टूटा, 1393 संक्रमित

नागपुर में 5 माह का रिकॉर्ड टूटा, 1393 संक्रमित

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-06 09:36 GMT
नागपुर में 5 माह का रिकॉर्ड टूटा, 1393 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में प्रशासन जुटा हुआ है, लेकिन दिन-प्रतिदिन मरीजाें की संख्या बढ़ रही है।   पांच महीने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में 1393 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 10 हजार 432 हो गया है। 9 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। पॉजिटिव रेट भी बढ़कर 12.11 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

11508 सैंपल की जांच
 शुक्रवार को जिले में 11 हज ार 508 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1393 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मरीजों में शहर के 1172 और ग्रामीण क्षेत्र के 219 तथा अन्य जिले के 2 लोग शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों का प्रमाण 12.11 प्रतिशत है। कुल कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या 1 लाख, 55 हजार 275 हो गई है।  

9 मरीजों की मौत 
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 9 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें शहर के 5, ग्रामीण क्षेत्र के 2 और अन्य जिले के दो व्यक्ति शामिल थे। कोरोना से मरनेवालाें की संख्या 4374 पर पहुंच गई है।

583 घर लौटे 
 स्वस्थ होकर 583 लोग घर लौटे। स्वस्थ होने वालों में शहर के 513 और ग्रामीण क्षेत्र के 70 लोग हैं। अब तक कोरोना मुक्त होने वालों का आंकड़ा 1 लाख, 40 हजार, 469 है। स्वस्थ मरीजों का प्रमाण 90.46 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने का  प्रमाण घटा
जिले में जिस तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उसके मुकाबले स्वस्थ होने वालों का प्रमाण कम रहने से एक्टिव मरीजों की संख्या अपने-आप बढ़ रही है। आज की तारीख में जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 हजार के पार चला गया है। शहर में 8537 और ग्रामीण क्षेत्र में 1895 एक्टिव मरीज हैं। 72 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण नहीं रहने से उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। 2919 मरीजों का शासकीय, निजी अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
 

Tags:    

Similar News