राजस्थान की सरकार गिराने मुंबई में जुटाए गए 500 करोड़

राजस्थान की सरकार गिराने मुंबई में जुटाए गए 500 करोड़

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-17 11:34 GMT
राजस्थान की सरकार गिराने मुंबई में जुटाए गए 500 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए मुंबई से 500 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की सूचना मैंने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी दी है। शुक्रवार को सावंत ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने में जुटी भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करना चाहती है। इसके लिए मुंबई से पैसे जुटाए गए हैं। सावंत ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को इसके लिए पैसे जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी और मुंबई के उद्योगपतियों-बिल्डरों से करीब 500 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस बात की जानकारी राज्य के गृहमंत्री देशमुख को दी है और इसकी जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्षी दलों की सरकार गिराने के लिए अनैतिक रास्ते अपना रही है। इसके पहले कनार्टक की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं का इस्तेमाल किया गया था।  

Tags:    

Similar News