नागपुर आने वाली 6 उड़ाने फिर हुई रद्द

नागपुर आने वाली 6 उड़ाने फिर हुई रद्द

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-12 04:19 GMT
नागपुर आने वाली 6 उड़ाने फिर हुई रद्द

 डिजिटल डेस्क, नागपुर । डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार 11 मई को आने वाले 6 विमानों की उड़ानें रद्द हो गईं। मंगलवार सुबह 4.10 बजे शारजाह से आनेवाली एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी-9 415, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 11.05 बजे पुणे से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 283, सुबह 11.40 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6096, दोपहर 3 बजे मुंबई से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 5388 व दोपहर 3.45 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 2047 रद्द हो गई है। यह जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई है।

Tags:    

Similar News