वर्धा-यवतमाल मार्ग पर दुर्घटना में दुल्हन सहित 6 लोगों की मौत

हादसा वर्धा-यवतमाल मार्ग पर दुर्घटना में दुल्हन सहित 6 लोगों की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2022-02-22 05:51 GMT
वर्धा-यवतमाल मार्ग पर दुर्घटना में दुल्हन सहित 6 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, वर्धा,यवतमाल। वर्धा और यवतमाल जिले में रविवार रात और सोमवार को हुए विभिन्न हादसों में दुल्हन समेत 6 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। सोमवार की शाम पौने छह बजे यवतमाल जिले के सोमठाणा मार्ग पर मालवाहक ने ट्रैक्स को रौंद दिया। इस हादसे मेंे दुल्हन समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई तो अन्य 5 गंभीर घायल हो गए। रविवार देर रात यवतमाल-पांढरकवडा मार्ग पर ग्राम खटेश्वर के पास हुए हादसे में दोपहिया सवार की मृत्यु हो गयी तथा 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सोमवार की दोपहर 3.30 बजे सेवाग्राम-समुद्रपुर मार्ग के मदनी (दिंदोडा) के समीप ट्रक और कालीपीली की टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। इसी तरह अमरावती-नागपुर महामार्ग पर के आष्टी टी प्वाइंट परिसर में सोमवार की सुबह 10 बजे के दौरान ट्रक से दोपहिया टकराने से हुए दुर्घटना में दोपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यवतमाल  में माल ढोनेवाले वाहन ने कार को रौंद दिया। जिसमें  दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मृतकों में दुल्हन  पूजा ज्ञानेश्वर पामलवार (21)  निवासी साखरा,  तहसील उमरखेड़, दुल्हन का भाई दत्ता ज्ञानेश्वर पामलवार (22), माधव पुरबाजी सोपेवाड (30) निवासी जांबगाव, तहसील उमरी, कार चालक सुनील दिंगाबर धोटे (28)  निवासी चालगणी तहसील उमरखेड और अज्ञात व्यक्ति शामिल है। यह घटना सोमवार की शाम पौने छह बजे सोमठाणा के एक ढाबे के सामने घटी। दुल्हन इस टाटा मैक्सीमो कार में सवार होकर दूल्हे के यहाँ लौट रही थी।  भाई और अन्य उसे छोड़ने के लिए आ रहे थे। इस मेक्सीमो वाहन का नंबर एमएच-29/एआर-3219 है। दुल्हन अपने मायके से  मांडव जारीकोट तहसील धर्माबाद िज. नांदेड से साखरा, तहसील उमरखेड जि. यवतमाल आ रहे थे।  सोमठाणा के  चटलावार के ढाबे के सामने  हिमायतनगर से नांदेड जा रहे  टाटा 407 जिसमें  ईंटे भरी थी, उसने कार को टक्कर मार दी।  घटना में  घायल हुए लोगों में  नागेश साहेबराव कन्नेवार  (28) निवासी जारीकोट, अविनाश संतोष वंकलवाड  निवासी तामसा, अभिनंदन मधुकर कसबे  (16),  निवासी वाजेगांव,  सुनीता अविनाश तोपलवार (35) निवासी तामसा और अज्ञात एक ऐसे 5 लोग  गंभीर घायल हो गए। उन्हें  सरकारी अस्पताल नांदेड में  दाखिल किया गया है।  घटनास्थल पर  पहुंचकर एसडीपीओ और अन्य अधिकारियों ने यातायात सुचारु करवाया।

3 दिन पहले हुई थी शादी
आज सड़क दुर्घटना में जिस दूल्हन की मौत हुई है। उसकी शादी 3 दिन पहले उमरखेड़ के एक युवक के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह मायके गई थी और आज भाई के साथ लौट रही थी। उस समय यह हादसा हुआ। जिसमें दुल्हन का वाहन चकनाचूर हो गया। इसमें फंसे शवों को खींचकर निकालना पड़ा। जिस माल ढोने वाले वाहन ने टक्कर मारी उसका नंबर एमएच 04 ए एल 9955 बताया गया है। घटनास्थल पर खून ही खून था। 2-3 लोगों के हाथ और पैर टूट कर अलग पड़े थे। वाहनों में जो शव  फंसे थे उन्हें जेसीबी मशीन की सहायता से  बाहर निकाला गया।
 

Tags:    

Similar News