नागपुर शहर में 67.32 और ग्रामीण में 46% टीकाकरण

नागपुर शहर में 67.32 और ग्रामीण में 46% टीकाकरण

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-18 08:32 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में टीकाकरण के पहले फेज के साथ दूसरा फेज भी शुरू है। बुधवार तक 37 हजार स्वास्थकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर को पहला डोज दिया जा चुका है। बुधवार को जिले में 1504 लोगों को पहला और 509 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। जिले में 35 केंद्रों पर 3500 में से 2013 लोगों को यानि 57.52 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। पहले चरण में स्वास्थकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया है। बुधवार को शहर के 19 केंद्रों पर 1094 लोगों को पहला और 185 को दूसरा इस तरह शहर में 1900 में से 1279 लोगों को टीका लगाया गया। शहर में 67.32 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इसमें 705 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। ग्रामीण भाग में 13 केंद्रों पर 410 लोगों को पहला और 324 लोगाें को दूसरा इस तरह कुल 734 लोगों को टीका लगाया गया। ग्रामीण में 46 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इसमें 311 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं।
 

Tags:    

Similar News