69 जल आपूर्ति योजनाएं अतिवृष्टि से हुईं तबाह

बारिश का कहर 69 जल आपूर्ति योजनाएं अतिवृष्टि से हुईं तबाह

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-02 13:56 GMT
69 जल आपूर्ति योजनाएं अतिवृष्टि से हुईं तबाह

डिजिटल डेस्क,औरंगाबाद। जिला परिषद अध्यक्ष मीना शेलके की अध्यक्षता में शुक्रवार, 1 अक्टूबर को जल संसाधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में अतिवृष्टि से नुकसान हुए पाझर तालाब, कोल्हापुरी बांध, सीमेंट बांध की क्षति का जायजा लिया गया। बताया गया कि 47 पाझर तालाबों, 46 कोल्हापुरी बांधों, 12 सीमेंट बांधों को मिलाकर कुल 105 कामों काे नुकसान हुआ है। साथ ही जल आपूर्ति विभाग की 69 जल आपूर्ति योजनाएं तबाह हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिले की औरंगाबाद तहसील में 10, पैठण तहसील में 7, फुलंब्री तहसील में 12, गंगापुर तहसील में 3, वैजापुर तहसील में 32, कन्नड़ तहसील में 30, खुलताबाद तहसील में 1, सिल्लोड़ तहसील में 6 और सोयगांव तहसील में 4 को मिलाकर कुल 105 पाझर तालाबों और बांधों का नुकसान हुआ। उसी तरह जिले में जलापूर्ति योजना का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। इसमें औरंगाबाद तहसील में 1, पैठण तहसील मंे 2, गंगापुर में 7, वैजापुर में 39, कन्नड़  में 6, खुलताबाद में 7, सिल्लोड़ तहसीलमें 7 कामों का नुकसान हुआ। इस के साथ जल आपूर्ति योजना में 69 कामों का नुकसान हुआ। नुकसान हुए कामों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सिंचाई विभाग में मरम्मत के लिए 40 करोड़ रुपए और जलापूर्ति विभाग में मरम्मत के लिए 22 करोड़ रुपए की निधि की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News