नागपुर में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 434 नए मरीज, 304 डिस्चार्ज

नागपुर में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 434 नए मरीज, 304 डिस्चार्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-07 05:37 GMT
नागपुर में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 434 नए मरीज, 304 डिस्चार्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को 4970 सैंपल की जांच में 434 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई। 304 राेगी डिस्चार्ज किए गए।             

शहर में 323 पॉजिटिव मिले

पिछले 24 घंटे में 4970 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 87 ग्रामीण, 344 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। जांच में 74 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 79, मेयो में 120, माफसू में 8 , नीरी में 26 , नागपुर यूनिवर्सिटी में 32 , निजी लैब में 69 और 26 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,26,189 हो चुकी है। साथ ही 8 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 2 ग्रामीण, 3 शहर और 3 बाहर के हैं। कुल मृतक 3984 हो गए हैं।

304 डिस्चार्ज

 304 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 117949 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.47% है।

4256 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 4256 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1125 ग्रामीण 3131 शहर के हैं। इनमें से 2876 होम आइसोलेट हैं। 1380 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News