प्राइमरी स्कूलों में पहले ही दिन बांटी जाएंगी 9 लाख 70 हजार किताबें

प्राइमरी स्कूलों में पहले ही दिन बांटी जाएंगी 9 लाख 70 हजार किताबें

Anita Peddulwar
Update: 2018-05-25 09:26 GMT
प्राइमरी स्कूलों में पहले ही दिन बांटी जाएंगी 9 लाख 70 हजार किताबें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को स्कूल खुलने के पहले ही दिन किताबें और नोटबुक उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शालेय पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। यू-डायस में रजिस्ट्रेड विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर 15 मई से जिला परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा पंचायत समिति स्तर पर पुस्तकें पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। 20 जून तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन पहले ही दिन बच्चों के हाथों में पुस्तकें दिलवाने के लिए तैयारी करते हुए कार्य तेजी से कर रहा है।

स्कूल खुलने के पहले ही दिन पुस्तकें उपलब्ध कराना लक्ष्य
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला परिषद के शिक्षा विभाग की ओर से नियोजन किया गया है। मराठी, हिंदी और उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या को एकत्रित जोड़कर यू-डायस प्रणाली में पंजीकृत विद्यार्थी संख्या के आधार पर पुस्तकों की मांग की गई। स्कूल खुलने के पहले ही दिन विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को मिलेंगे किताबें
शासकीय, स्थानीय स्वराज संस्था, निजी अनुदानित स्कूलों में 3 लाख 58 हजार 586 विद्यार्थियों को 9 लाख 70 हजार 354 पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। बालभारती की ओर से जिले की सभी पंचायत समिति स्तर पर पुस्तके पहुंचाई गई हैं। पंचायत समिति स्तर से संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यपक पुस्तक अपनी स्कूल तक ले जाने की व्यवस्था करेंगे। पुस्तक स्कूल तक ले जाने के लिए आने वाले खर्च की रकम मुख्याध्यापकों द्वारा बिल पेश करने पर उन्हें दी जाएगी। जिसकी जानकारी भी स्कूलों को दी गई है।

पंचायत समितिवार किताबें की संख्या
 नागपुर ग्रामीण    94482
 हिंगना                 02602
 कामठी                106169
 काटोल                72138
 नरखेड़                65629
 सावनेर                  8484
 कलमेश्वर              54325
 रामटेक                80834
 मौदा                    63722
 पारशिवनी             63347
 उमरेड़                 75150
 कुही                    63363 
 भिवापुर               40109

Similar News