जान बचाने जंगल में छुपा है ये प्रेमी जोड़ा, इसलिए है जान का खतरा...

जान बचाने जंगल में छुपा है ये प्रेमी जोड़ा, इसलिए है जान का खतरा...

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-23 13:41 GMT
जान बचाने जंगल में छुपा है ये प्रेमी जोड़ा, इसलिए है जान का खतरा...

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। आज अलग जाति में प्यार करना और शादी करना कितना घातक शाबित होता है, इस बात  का अंदाजा इन दिनों लगातार आ रही ऑनर किलिंग की खबरों से लगाया जा सकता है। इसी डर के कारण महाराष्ट्र के जनगांव में एक प्रेमी जोड़ा अपने घरवालों के डर की वजह से जंगल में शरण लिए हुए है। इस प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली है और उसे अब अपनी जान का खतरा नजर आ रहा है।

जनगांव से मिल रही जानकारी के अनुसार एक दंपति जंगल में अपनी जान बचाने के लिए छुपा हुआ है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक लड़की ने एक जनजाति के लड़के से प्रेम-विवाह किया था। तभी से ये दोनों अपनी जान की रक्षा के लिए इधर-उधर भागने और जंगल में छूपने के लिए मजबूर है।

इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके बताया है कि उसे अपने और अपने पति के जीवन पर खतरा महसूस हो रहा है। लड़की का कहना है कि 2 माह पहले उसने विवाह किया है। विवाह के बाद वह हैदराबाद में रह रही थी, लेकिन जैसे ही उसे मां-बाप को उसके ठिकाने का पता चला है, तो वह रहने के लिए नेल्लूर के कव्वाली चले गए।

लड़की रेडी समुदाय की है, जबकि लड़का एरूकला समुदाय का
जानकारी के अनुसार लड़की जनगांव की रेडी समुदाय की है, जबकि लड़का एरूकला समुदाय का बताया जा रहा है। परिवार के लोग उसकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिस तरह कुछ दिनों पहले परिवार के नाराज लोगों ने दूसरी जाति में शादी करने वाले लोगों पर हमले किए हैं, उसे यह जोड़ा सहमा हुआ है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही इस जोड़े को पुलिस ने एक लॉज से पकड़ा था। पुलिस से छूटने के बाद उन्होंने जंगल में शरण ले ली है।

Similar News