अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, 8 की मौत 12 घायल

अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, 8 की मौत 12 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-22 07:58 GMT
अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, 8 की मौत 12 घायल

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें 8 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हुई, जिसमें एक छोटा बच्चा शामिल है। पारनेर तहसील के वाडेगव्हाण फाटा परिसर में सोमवार अलसुबह 5.30 बजे यह दुर्घटना हुई। औरंगाबाद से पुणे की ओर जा रहे ट्रैव्हल ने खड़े होने वाले ट्रक को जोरदार भिड़ंत दी, जिसमें 5 लोगों की घटना स्थल और 3 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई वहीं 12 नागरिक घायल हैं।

यह हुए घायल
रामेश्वर वाकचौरे (27), मुबशीर अहमद शेख (29), अश्विनी सुभाष कुलकर्णी (23), सायली कुलकर्णी (24), प्रिया सुनील पाटील (24), मृणाल दिवानजी (25), अतिष पांडुरंग गुरव (24), शितल पांडुरंग गुरव (26), वैजनाथ भास्कर सानप (28), हनुमंत विश्वनाथ राख (20), मनोज शंकर माने (40), उमेश सोनाजी गलांडे (20) आदि घायलों को उपचार के लिए शिरुर और पारनेर के निजी और सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मदद कार्य शुरू किया। मृतकों की शिनाख्त करने का कार्य शुरू है।
 

Similar News