जौनपुर के युवक को मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारी, अस्पताल में तोड़ा दम

जौनपुर के युवक को मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारी, अस्पताल में तोड़ा दम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-12 18:12 GMT
जौनपुर के युवक को मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारी, अस्पताल में तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दादर इलाके में एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने मनोज मौर्या (35) नाम के शख्स को पीछे से गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात सेनापति बापट मार्ग पर स्थित बागीचे के पास हुआ। मनोज की मां कलावती के मुताबिक किसी ने सुबह करीब 7 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया और किसी काम से घर के बाहर बुलाया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला था।

इसी दौरान परेल की ओर से आए बाइक पर सवार दो लोगों ने उस पर गोली चला दी। घायल मनोज को आसपास के लोग केईएम अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज पहले दादर के फूल बाजार में फूल बेंचने का काम करता था लेकिन बाद में उसने दुकानों में इलेक्ट्रिक वजन कांटा बेंचना शुरू कर दिया।

फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं है लेकिन पुलिस इसे निजी रंजिश से जोड़ कर देख रही है। मनोज के अपने माता-पिता, पत्नी और सात साल के बेटे के साथ दादर इलाके के श्री साई सिद्धी एसआरए कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहता था। हमलावरों की पहचान  के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी मंजुनाथ सिंगे ने बताया कि दादर पुलिस ने आईपीसी और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी था।

Similar News