बंधक बनाकर रेप : बिल्डिंग से कूदकर भागी किशाेरी, 2 महिलाओं समेत 10 के खिलाफ FIR

बंधक बनाकर रेप : बिल्डिंग से कूदकर भागी किशाेरी, 2 महिलाओं समेत 10 के खिलाफ FIR

Tejinder Singh
Update: 2018-07-15 10:40 GMT
बंधक बनाकर रेप : बिल्डिंग से कूदकर भागी किशाेरी, 2 महिलाओं समेत 10 के खिलाफ FIR

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  खापरखेड़ा थानांतर्गत  छात्रा को महीनों तक बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण (FIR) दर्ज किया गया है। प्रकरण में दो महिला और एक वकील की भी संलिप्तता है। पीड़िता (16) खापरखेड़ा क्षेत्र की है। आरोपी यादव परिवार भी खापरखेड़ा के चनकापुर का निवासी है। सूत्रों के अनुसार, करीब 15 से 18 महीने तक यादव परिवार ने किशोरी को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था।

इस दौरान योगेश उर्फ अभिषेक यादव नामक युवक किशोरी को दिल्ली और नागपुर में भी घुमाते रहा। दिल्ली के एक होटल में दुष्कर्म भी हुआ। शुक्रवार को किशोरी ने मौका देखकर इमारत के पहले माले से छलांग लगाई। वहां से गुजर रही एक सामाजिक कार्यकर्ता से उसकी मुलाकात हुई। किशोरी ने घटित वाकया उसे बताया। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार भी किया गया है।

Similar News