नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या, मौसा गिरफ्तार  

नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या, मौसा गिरफ्तार  

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-08 12:22 GMT
नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या, मौसा गिरफ्तार  

डिजिटल डेस्क, पुणे। नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ रेप कर उसके ही दुपट्टा की सहायता से गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात पुणे के धायरी परिसर में सामने आई। मामले में  पुलिस ने शनिवार को लड़की के मौसा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर नितीन दामाेदर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सिंहगड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वे धायरी परिसर स्थित एक धायरेश्वर बस्ती की एक इमारत में रहते हैं। लड़की 11 वीं कक्षा में पढ़ती थीं। उसका 13 साल का एक भाई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

गुरूवार की सुबह लड़की के माता - पिता रोज की तरह काम पर गए हुए थे। भाई स्कूल गया हुआ था। लड़की घर में अकेली ही थीं। इसका फायदा उठाते हुए नितीन उसके घर में घुस गया। उसके साथ रेप कर दुपट्टा की सहायता से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। शाम को लड़की का भाई स्कूल से घर लौटा तब उसने बहन को बेहोश पड़े हुए देखा। उसने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठीं, इसलिए उसने माता पिता को फोन कर घर बुला लिया। माता - पिता घर पहुंचे और उन्होंने लड़की को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे जांच कर मृत घोषित किया। लड़की का पोस्टमार्टम करने पर उसके साथ रेप कर हत्या करने की बात सामने आई। उसके हाथ, पैर तथा गले पर निशान बने हुए थे।

महज 12 घंटे में नितीन गिरफ्तार
पुलिस को आरोपी का कोई भी सुराग तथा सबूत हाथ नहीं लगा था। आस-पास से मिली जानकारी तथा पूछताछ के जरिए पुलिस नितीन तक पहुंच पाई। नितीन से की गई पूछताछ में उसने दिए हुए जवाबों से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उससे गहरी जांच की तब जाकर उसने अपना जुर्म कबूल किया।

 

Similar News