खदान में दबने से एक महिला की मौत , तीन घायल, घर की मरम्मत के लिए खोद रहीं थीं मुरम

खदान में दबने से एक महिला की मौत , तीन घायल, घर की मरम्मत के लिए खोद रहीं थीं मुरम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-06 12:20 GMT
खदान में दबने से एक महिला की मौत , तीन घायल, घर की मरम्मत के लिए खोद रहीं थीं मुरम

डिजिटल डेस्क, मंडला। अपने मकान की मरम्मत के लिए मुरम खोदने गई चार महिलाओं पर मुरम का टीला  भरभराकर गिर जाने से जहां एक महिला की स्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  जिले की चॉबी पुलिस  चौकी के अंतर्गत गांव आंडिया में सुबह के समय खुदाई कर रहे ग्रामीणों पर खदान भरभराकर गिर गई। खदान धसकने से  मुरम के नीचे दब जाने से एक महिला की मौके  पर ही मौत हो गई। वहीं तीन ग्रामीण घायल हो गए है। जैसे ही खदान भरभराकर गिरी वहां चीख पुकार मच गई और  मौके पर शोर शराबा होने लगा। मदद के लिए जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक महिला का दम निकल गया चुका था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया वहीं मृतिका महिला का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया है कि बारिश का सीजन खत्म होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण अपने घरों को सुधारने का काम करते है। इसके लिए आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से मिट्टी मुरम निकाली जाती है और घरों की मरम्मत की जाती है। शनिवार की सुबह के समय आंडिया गांव के मंती बाई  38 वर्ष पति गुमान सिंह, उज्जो बाई 45 वर्ष पति शंकर लाल,मीरा बाई 27 वर्ष पति महेश कुमार,सुभिया बाई 22 वर्ष पिता मन्ना लाल पास की ही पहाड़ी से मुरम खोद रहे थे। इसी बीच पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा उन पर भरभराकर गिर गया, जिसमें महिलाएं दब गईं। गड्ढ़े में होने के कारण मंती बाई मुरम में दबी रह गई। उसके ऊपर काफी मात्रा में मुरम गिर चुकी थी।

घटना के बाद मची चीख पुकार से गांव वाले मदद के पहुंचे और उन्होंने आनन फानन में महिला के ऊपर पड़ी मुरम हटाना प्रारंभ किया किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला के प्राण पखेरू उड़ गए।  तीन घायलों को मौके से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला के शव का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Similar News