रेप कर महिला को ले गया लुधियाना, डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया

रेप कर महिला को ले गया लुधियाना, डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-31 15:29 GMT
रेप कर महिला को ले गया लुधियाना, डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया

डिजिटल डेस्क शहडोल। जिले के थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम पैरी बहरा में घर की छत पर सो रही 35 वर्षीय महिला को अगवा कर गांव के युवक ने पहले रेप किया। इसके बाद लुधियाना ले जाकर उसे डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। ढाई महीने बाद किसी तरह भाग कर घर पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने अगवा करने व खरीदने वाले सहित पांच आरोपियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति बाहर गया था। अकेली महिला 12 जून 2018 को घर की छत में थी, उसी समय गांव का ही चेतन प्रसाद कुशवाहा पहुंचा और धमकी देकर उसे वहां से उठा ले गया। वह उसे लेकर शहडोल पहुंचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को लेकर निजामुद्दीन पहुंचा और मुन्ना कुशवाहा नामक युवक को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। मुन्ना उसे लेकर लुधियाना चला गया, जहां उसे धागा फैक्ट्ररी में काम पर लगा दिया। धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कृत्य करता रहा। बैरी बहरा से अगवा करने से लेकर बेचने तक चेतन का सहयोग राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुशवाहा व बृजभूषण ने किया था। मुन्ना कुशवाहा समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

धमकाकर फिर ले गया आरोपी
कुछ दिन रहने के बाद महिला जून महीने में ही अपने घर पहुंची थी, लेकिन धमकी देकर उसे फिर लुधियाना बुला लिया गया। इसके बाद मुन्ना यह कहकर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा कि तुम्हें रुपए में खरीदा है। जैसा कहता हूं, वैसा करो। मौका पाकर महिला 25 मार्च को भाग कर घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। उसके साथ थाने पहुंचकर रिपार्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कालूराम सिलाले ने बताया कि मुन्ना कुशवाहा समेत अन्य के खिलाफ धारा 365, 370, 376, 376 डी, 323, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News