कर्ज से परेशान था चंद्रपुर का एक युवा किसान, जंगल जाकर पेड़ पर लगा ली फांसी

कर्ज से परेशान था चंद्रपुर का एक युवा किसान, जंगल जाकर पेड़ पर लगा ली फांसी

Tejinder Singh
Update: 2018-12-09 10:42 GMT
कर्ज से परेशान था चंद्रपुर का एक युवा किसान, जंगल जाकर पेड़ पर लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। राजुरा तहसील के विरुर पुलिस थाना इलाके में आने वाले धानोरा के एक युवा किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान फसल खराब होने के कारण काफी परेशान था। किसान का नाम विनोद सदाशिव आमने है। उसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है। काफी समय के उसे खेती बाड़ी में आर्थिक नुकसान हो रहा था। बाजार से उसने कर्ज ले रखा था। कर्ज का बढ़ता बोझ उसे लगातार परेशान कर रहा था। जिससे मानसिक रूप से काफी तकलीफ में रहने लगा। जब कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा, तो विनोद ने रविवार सुबह जंगल में एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

आर्वी गांव के पास 4 एकड़ खेती
पुलिस के मुताबिक मृतक विनोद को गोंडपिपरी तहसिल के आर्वी गांव के पास 4 एकड़ खेती है। पिछले छह सालों से खेती में लगातार नुकसान हो रहा था। तब से ही वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा था। उसने खेती के लिए बैंक ऑफ इंडिया की कोठारी ब्रांच से 1 लाख का कर्ज भी ले रखा था। इस बार भी फसल अच्छी नहीं थी। जिससे उसे कर्ज का भुगतान करना मुश्किल दिख रहा था। इसी परेशानी में उसने गांव के पास जंगल जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार अरविंद कतलाम और उनकी टीम वहां पहुंची। पंचनामा कर शव को उत्तरीय जांच के लिए राजुरा भेजा दिया।

Similar News