Election 2022: मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान- गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Election 2022: मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान- गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-14 09:10 GMT
Election 2022: मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान- गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। अहमदाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 182 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने गुजरात के एक नए मॉडल का वादा किया और कहा कि दिल्ली मॉडल अलग है और गुजरात का एक अलग मॉडल होगा। उन्होंने कहा कि AAP गुजरात के लोगों के मुद्दों पर राजनीति करेगी। 2022 के चुनाव में यहां की जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा और चेहरा भी यहां का होगा।

केजरीवाल ने कहा, पिछले 75 साल भाजपा -कांग्रेस की कहानी है, गुजरात की जो आज हालत है वो भाजपा-कांग्रेस की कारस्तानी है। गुजरात के लोगों ने आजादी की लड़ाई में बहुत अहम भूमिका निभाई। सरदार पटेल ने बीड़ा उठाकर पूरे देश को इकट्ठा किया। गुजरात के आम लोगों ने भी बड़ी कुर्बानियां दी ! 

केजरीवाल ने कहा, गुजरात का आम व्यक्ति विकल्पहीन हो गया था, उसे लगता था कि गुजरात की राजनीति में विकल्प ही नहीं बचा है, क्योंकि भाजपा-कांग्रेस तो एक ही है। आज उन्हें एक सार्थक विकल्प मिला है। अगर कोई अपने Career की Peak पर, Career को छोड़ दे और राजनीति में आए तो वो गुजरात के लोगों के लिए आ रहा है! इसुदान गढवी भाई ने तय किया कि सिस्टम के अंदर जाकर, कीचड़ में उतर कर ही कीचड़ को साफ करना पड़ेगा। गुजरात की जनता इसुदान गढवी भाई को बड़ा प्यार करती है, उन्हें हीरो के रूप में देखती है।
 

मुख्यमंत्री केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर पहुंचे यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं, गुजरात के पूर्व पत्रकार इसुदान गढवी को आम आदमी पार्टी में सदस्यता दिलाई। बता दें कि अरविंद केजरीवाल गुजराती दौरे से पहले एक ट्वीट करते हुए लिखा, अब गुजरात बदलेगा। कल मैं गुजरात आ रहा हूं, और गुजरात के सभी भाइयों और बहनों से मिलूंगा।

Tags:    

Similar News