अभाविप ने रैली निकालकर लहराया 75 मीटर तिरंगा

उपक्रम अभाविप ने रैली निकालकर लहराया 75 मीटर तिरंगा

Anita Peddulwar
Update: 2022-08-12 12:16 GMT
अभाविप ने रैली निकालकर लहराया 75 मीटर तिरंगा

डिजिटल डेस्क, तेल्हारा(बुलढाणा)।  स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा तेल्हारा की ओर से संत तुकाराम चौक तेल्हारा से 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गांव के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष से परिसर गूंज उठा। तेल्हारा शहर के अग्रसेन टॉवर चौक, संताजी चौक, संभाजी चौक, शिवाजी चौक, राजपूत धर्मशाला, मोचीपुरा आदि मार्ग से 75 मीटर तिरंगा रैसी का नेतृत्व अभाविप के शहर अध्यक्ष प्रा.शरद मानकर, अकोला जिला संयोजक रुपेश तलवारे, शहर मंत्री राहुल भिवटे, उपाध्यक्ष विशाल जलमकार, सहमंत्री हेमंत शेतेड, प्रा.विद्याधर खुमकर ने किया। शहर में निकली इस तिरंगा रैसी का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

 

 
 
 

Tags:    

Similar News