बिल्डर से रिश्वत लेते NCP नगरसेविका गिरफ्तार

बिल्डर से रिश्वत लेते NCP नगरसेविका गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-26 18:16 GMT
बिल्डर से रिश्वत लेते NCP नगरसेविका गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेताओं द्वारा बिल्डरों से वसूली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ठाणे की नगरसेविका को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। नगरसेविका एक बिल्डर से निर्माण की शिकायत न करने के ऐवज में पैसे ले रही थी।

गिरफ्तार नगरसेविका का नाम सुनीता सातपुते (53) है। सातपुते ठाणे के मुंब्रा इलाके से नगरसेविका है। सातपुते ने बिल्डर के मुंब्रा इलाके में चल रहे निर्माण के खिलाफ शिकायत की थी। बिल्डर ने इस बाबत बातचीत की तो सातपुते ने शिकायत आगे न बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी। मोलभाव के बाद वह 45 हजार रुपए लेने पर राजी हो गई। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी ACB को दी।

ACB की DYSP अंजलि आंधले ने गुरूवार को जाल बिछाया और घूस की पहली किश्त के रुप में 20 हजार रुपए लेते हुए सातपुते को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सातपुते के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब ACB सातपुते के घर और संपत्तियों की छानबीन में जुटी हुई है।

Similar News