अकोट-शेगांव मार्ग पर हादसा, गड्‌ढे ने ले ली 4 मित्रों की जान

दुर्घटना अकोट-शेगांव मार्ग पर हादसा, गड्‌ढे ने ले ली 4 मित्रों की जान

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-12 05:35 GMT
अकोट-शेगांव मार्ग पर हादसा, गड्‌ढे ने ले ली 4 मित्रों की जान

डिजिटल डेस्क, परतवाड़ा (अमरावती)। परतवाड़ा से चारपहिया वाहन में सवार होकर शेगांव के लिए निकले चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। अकोट-शेगांव मार्ग स्थित रोंडला फाटे के नजदीक अाकोट थानांतर्गत खस्ताहाल सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया और चार पहिया क्रमांक एमएच 27-एआर 9796 दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना में वाहन चालक सहित अन्य सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। मृतकों में अचलपुर तहसील के एकलासपुर निवासी अंकुश दिवटे, शेगांव निवासी घनश्याम चावरे, परतवाड़ा गुरुकुल निवासी विक्की अवघड व आकाश कुकडे का समावेश है। घटना की खबर मिलने से संपूर्ण अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र शोक व्याप्त है। 

दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार युवकों में से मृतक विक्की अवघड चित्रकारी का काम करता था। अचलपुर नगरपालिका के सामने विक्की का फोटाे स्टुडिओ है। वह अपने मित्र आकाश कुकडे व अंकुश दिवटे के साथ गजानन महाराज के दर्शन के लिए शेगांव निकला था। 10 जनवरी की शाम यह लोग रवाना हुए थे। 11 जनवरी की सुबह तड़के यह घटना सामने आई है।  घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सड़क के गड्ढों के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया और अनियंत्रित तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। पुलिस व घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जब मंगलवार की सुबह मृतकों के शरीर बाहर निकाले तब तक सभी की मृत्यु हो चुकी थी। चारों ही मृतकों के शव को अंजनगांव सुर्जी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Tags:    

Similar News