एक्शन टीम का सदस्य 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गड़चिरोली एक्शन टीम का सदस्य 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-12 07:22 GMT
एक्शन टीम का सदस्य 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली । जिला पुलिस दल को एक बड़ी सफलता मिली। विशेष अभियान दल के जवानों ने एटापल्ली तहसील के गट्टा (जांभिया) क्षेत्र में नक्सली खोज मुहिम के दौरान नक्सलियों के एक्शन टीम का सदस्य 2 लाख इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम झारेवाड़ा गांव निवासी अजय हिचामी (30) बताया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष अभियान दल के जवान एटापल्ली तहसील के हेड़री उपविभाग के तहत आने वाले गट्टा (जांभिया) क्षेत्र में नक्सल खोज मुहिम पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने जाल बिछाकर नक्सली अजय हिचामी को गिरफ्तार किया।

सरकार ने उस पर 2 लाख रुपए  का इनाम रखा था। 2019 में अजय गट्टा नक्सली दलम में शामिल हुआ। दलम में सदस्य की जिम्मेदारी के साथ वह एक्शन टीम में बतौर सदस्य के रूप में कार्यरत था। वर्ष 2021 में गट्टा पुलिस मदद केंद्र पर लगातार दो बार हुए हमले और बुर्गी पुलिस थाने पर किए गए  हमले में उसका सक्रिय सहभाग था। 18 सितंबर 2021 को सुरजागढ़ में सोमाजी चैतू सडमेक की हत्या के पीछे भी अजय का हाथ था। 2019 से अब तक उसके खिलाफ 3 हत्या, 5 मुठभेड़, 1 लूटपाट ऐसे 9 गंभीर मामले दाखिल हैं। अजय की गिरफ्तारी से नक्सल आंदोलन को एक बड़ी हानी पहुंचने की बात कही जा रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सोमय मुंडे, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) समीर शेख, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल के जवानों ने की।

 

Tags:    

Similar News