प्रशासन सख्त, नागपुर एसटी के 9 कर्मचारी बर्खास्त

कार्रवाई प्रशासन सख्त, नागपुर एसटी के 9 कर्मचारी बर्खास्त

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-28 10:50 GMT
प्रशासन सख्त, नागपुर एसटी के 9 कर्मचारी बर्खास्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाते हुए 27 जनवरी को 9 एसटी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में उमरेड डिपो के 9 बस वाहकों को बर्खास्त किया गया है। उधर निजी एजेंसी के 40 चालकों की मदद से एसटी महामंडल द्वारा नागपुर विभाग अंतर्गत कुल 71 बसें परिचालित की गईं। इनमें गणेशपेठ से 23, इमामवाड़ा से 6, घाट रोड से 19, उमरेड से 4, सावनेर से 9, वर्धमान नगर से 6, रामटेक से 3 व काटोल से 1 बस का समावेश था। इन बसों में 8523 यात्रियों ने यात्रा की। एसटी प्रशासन ने 6 लाख 88 हजार 527 रुपए की आय हुई।
 

Tags:    

Similar News