महाराष्ट्र के 160 उच्च शिक्षण संस्थान उन्नत भारत अभियान में शामिल, विदर्भ से 33 का चयन

महाराष्ट्र के 160 उच्च शिक्षण संस्थान उन्नत भारत अभियान में शामिल, विदर्भ से 33 का चयन

Tejinder Singh
Update: 2018-10-04 14:35 GMT
महाराष्ट्र के 160 उच्च शिक्षण संस्थान उन्नत भारत अभियान में शामिल, विदर्भ से 33 का चयन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गांधी जयंती के अवसर पर उन्नत भारत अभियान में महाराष्ट्र की 160 उच्च शैक्षिक संस्थानों को नामांकित किया गया है। इनमें विदर्भ के 33 उच्च शैक्षिक संस्थान शामिल हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले समारोह के एक हिस्से के रुप में दूसरे चरण में देशभर की कुल 840 संस्थानों को उन्नत भारत अभियान में नामांकित किया गया है। इस अभियान में महाराष्ट्र की जिन 160 उच्च शैक्षिक संस्थानों का चयन किया गया है, उनमें 75 तकनीकी और 85 गैर तकनीकी संस्थान शामिल है। इस अभियान में पश्चिम महाराष्ट्र की 53 शैक्षिक संस्थानों को शामिल किया गया है, उनमें अकेले पूणे जिले से सबसे अधिक 33, मराठवाडा से 29 संस्थान, खानदेश से 24 संस्थान और कोंकण से 8 संस्थान हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार अभियान के पहले चरण में चयन किए गए 688 शैक्षिक संस्थान ग्रामीण भारत को समृद्ध करने के उद्देश से विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं। इसमें क्षेत्रीय दौरे, घर-घर के स र्वेक्षण, ग्रामीण जनता द्वारा महसूस की जा रही जरुरतों की पहचान करना, उनके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रौद्योगिकी या प्रक्रिया को विकसित करना शामिल है। दूसरे चरण में 840 संस्थानों का चुनौतीपूर्ण प्रणाली के आधार चयन किया गया है। इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर तकनीकी संस्थान है।

Similar News