नागपुर में 50 दिन बाद 100 के अंदर सिमटे मरीज

कोरोना नागपुर में 50 दिन बाद 100 के अंदर सिमटे मरीज

Anita Peddulwar
Update: 2022-02-21 05:27 GMT
नागपुर में 50 दिन बाद 100 के अंदर सिमटे मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद जिले में नए मरीजों की संख्या 100 से भी कम हो गई थी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से तीसरी लहर का प्रकोप शुरू हुआ। इस कारण नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। जनवरी में नए मरीजों की संख्या 4 हजार से अधिक हो गई थी, लेकिन अब तीसरी लहर का प्रकोप कम होने लगा है। फिर एक बार नए मरीजों की संख्या घट रही है। 50 दिन के बाद पहली बार नए मरीजों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। रविवार को नए मरीजों की संख्या 86 रही। वहीं, 359 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

शहर में 43, ग्रामीण में 36 नए संक्रमित मिले : 6,333 सैंपल की जांच में 86 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के 43, ग्रामीण के 36 और जिले के बाहर के 7 मरीजों का समावेश है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,77,101 हो गई है। 359 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 207 व ग्रामीण के 213 शामिल हैं। अब तक कुल 5,65,515 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

1,255 एक्टिव मरीज : जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1255 है। एक्टिव मरीजों में शहर के 827, ग्रामीण के 449 और जिले के बाहर के 7 मरीज शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 97.99 फीसदी हो गई है। कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 10,332 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 6,038, ग्रामीण के 2,627 व जिले के बाहर के 1,667 मृतक हैं।  

800 होम आइसोलेट : एम्स में 411, मेडिकल में 477, मेयो में 710, नीरी में 46, निजी लैब में 4,077 और एंटीजन पद्धति से 612 सैंपल की जांच की गई। एक्टिव मरीजों में से 800 होम आइसोलेट, मेडिकल में 22, मेयो में 3, एम्स में 14 व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
 

Tags:    

Similar News