मुंबई के बाद सिंधुदुर्ग में भिड़े भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ता

मुंबई के बाद सिंधुदुर्ग में भिड़े भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ता

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-19 13:33 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

 डिजिटल डेस्क,मुंबई। शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर झड़प हुई है। मुंबई में दादर के बाद अब कोकण के सिंधुदुर्ग में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। दरअसल शिवसेना विधायक वैभव नाईक ने पार्टी के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर एक पेट्रोल पंप पर सस्ते में पेट्रोल दे रहे थे। शिवसेना की ओर से हर गाड़ी चालक को 100 रुपए में दो लीटर पेट्रोल पंप दिया जा रहा था। साथ ही पार्टी ने ऐलान किया था कि भाजपा का पहचान पत्र दिखाने वालों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इस बीच दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।   मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विवाद के बाद शिवसेना विधायक और कार्यकर्ता दूसरे पेट्रोप पंप पर चले गए। शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राऊत ने दादर में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत के बाद दावा किया था कि शिवसेना भवन के करीब आने की हिम्मत करने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शिव प्रसाद दिया था। शनिवार को भिड़ंत के बाद भाजपा विधायक नीतेश राणे ने ट्वीट कर लिखा कि शिवप्रसाद क्या होता है यह संजय राऊत को विधायक वैभव नाईक से पूछना चाहिए। आज हमारे कार्यकर्ताओं ने भरपेट दिया। जरूरत हो तो हमारे कार्यकर्ता पार्सल लेकर सामना के ऑफिस आ सकते हैं इसकी स्वाद निश्चित तौर पर पसंद आएगा। वहीं भाजपा नेता और सांसद नारायण राणे ने कहा कि कोई मारपीट नहीं हुई असल में वैभव नाईक भाग गए उन्हें शिवथाली की सब्जी मिली। कभी शिवथाली भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अब बाहुबल दिखाने वाली नहीं वसूली करने वाली पार्टी बन गई है।
 

Tags:    

Similar News