सीएम शिवराज की सभा के बाद राघौगढ़ में समर्थकों में तनाव, धारा 144 लागू

सीएम शिवराज की सभा के बाद राघौगढ़ में समर्थकों में तनाव, धारा 144 लागू

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-13 05:04 GMT
सीएम शिवराज की सभा के बाद राघौगढ़ में समर्थकों में तनाव, धारा 144 लागू

डिजिटल डेस्क, राघौगढ़/गुना। गुना जिले के राघौगढ़ में शुक्रवार रात कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को आंसू गैस और हवाई फायर करना पड़ा। इलाके में तनाव के चलते धारा 144 लागू कर दी गई। बता दें कि राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव होने हैं और शुक्रवार को यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा भी की थी। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माया अग्रवाल के समर्थन में लोग प्रचार कर रहे थे। तभी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों दलों के समर्थकों में विवाद होने लगा। देर रात 12 बजे पथराव भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायर कर उपद्रव करने वालों समर्थकों को खदेड़ा और बड़ी संख्या में मौजूदगी बनाए रखी। 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राघौगढ़ में अगले सप्ताह नगर पालिका चुनाव होने है। सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे, मुख्यमंत्री ने यहां पर रोड शो और आमसभा भी की। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग करना पड़ा। इसके बावजूद भी उपद्रव नहीं थमा तो पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया।

 

 

जयवर्धन सिंह ने किया थाने का घेराव 

बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने देर रात बंद पड़ी दुकानों के बाहर लाठियों से तोड़-फोड़ करने से शुरू हुआ। दोनों पक्षों में हुए टकराव में चार लोग घायल हो गए। पूरे राघोगढ़ में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह के बेटे और स्थानीय विधायक जयवर्धन सिंह सामने आए, और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान भाजपा की तरफ से नजदीक की विधानसभा सीट चांचौड़ा से विधायक ममता मीणा ने भी मोर्चा संभाला। जयवर्धन सिंह के समर्थन में उनके चाचा और सीनियर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह भी राघौगढ़ पहुंच गए थे। 

Similar News