कुशासन से मुक्ति पाने कांग्रेस कार्यकर्ता हो जाएं एकजुट : चव्हाण

कुशासन से मुक्ति पाने कांग्रेस कार्यकर्ता हो जाएं एकजुट : चव्हाण

Tejinder Singh
Update: 2018-12-02 12:09 GMT
कुशासन से मुक्ति पाने कांग्रेस कार्यकर्ता हो जाएं एकजुट : चव्हाण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, व्यवसायी सहित देश के नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। इससे मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने का आह्वान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के महासचिव व पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेश भोयर के निवासस्थान पर भेंट के दौरान कामठी-मौदा क्षेत्र के कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से किया। कई गुटों में बंटे कांग्रेसियों को भी उन्होंने अपने सभी मतभेद भुलाकर ग्रामीण तथा शहर की अाम जनता के घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व देश की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या जैसे ज्वलंत समस्याओं के प्रति जनजागृति करने की अपील की। मौजूदा सरकार के प्रति शहर तथा ग्रामीणों में रोष है। हाल ही में हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की जीत इसका उदाहरण है। 

चव्हाण के आगमन की खबर सुनकर कामठी-मौदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का हुजूम उनसे मिलने सुरेश भाेयर के निवास स्थान पर पहुंचा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव घारड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल लोंढे, सुरेश भोयर, पूर्व नगराध्यक्ष शकुर नागानी, कामठी-मौदा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष फैजल नागानी, खैरी के पूर्व सरपंच किशोर धांडे, बालासाहब कुलकर्णी, नागपुर जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसीराम कालमेघ, मौदा तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानेश्वर वानखेड़े, पूर्व जिप सदस्य बबिता साठवणे, विक्की साठवणे, धकाते, रामप्रसाद पराते, उमेश रड़के सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News