समाप्त होने जा रही एयर एशिया की सेवा, 11 जनवरी से नागपुर से बंद होंगी उड़ानें

समाप्त होने जा रही एयर एशिया की सेवा, 11 जनवरी से नागपुर से बंद होंगी उड़ानें

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-27 05:59 GMT
समाप्त होने जा रही एयर एशिया की सेवा, 11 जनवरी से नागपुर से बंद होंगी उड़ानें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एयर एशिया नागपुर से अपनी सेवाएं समाप्त करने जा रही है नए साल में 11 जनवरी 2019 से सेवा समाप्त कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि घाटे के कारण ऐसा निर्णय लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर से एयर एशिया की दो उड़ानें हैं। एयर एशिया विमान क्रमांक 2678 बंगलुरु से सुबह 7.35 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचता है और 8 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरता है। वहीं, एयर एशिया का दूसरा विमान क्रमांक 2676 कोलकाता से दोपहर 12.15 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचता है और दोपहर 12.50 बजे बंगलुरु के लिए उड़ान भरता है। यह दोनों विमान सेवाएं 11 जनवरी से बंद करने का पत्र दिया है। बता दें कि एयर एशिया ने पिछले साल ही अपनी सेवाएं शुरू की थी।  

बंद करने का पत्र दिया
एयर एशिया ने अपने नागपुर से अपनी विमानसेवा बंद करने का पत्र दिया है। करीब एक साल पहले ही नागपुर से कोलकाता व बंगलुरु के लिए विमान सेवा आरंभ की थी। --- विजय मुलेकर, वरिष्ठ निदेशक, एयरपोर्ट

और इधर कोहरे का असर लगातार जारी... एक रद्द, कई देरी से पहुंचे
दिल्ली से आने वाला इंडिगो का  विमान क्रमांक 494 सुबह 8.30 बजे नागपुर पहुंचता है, जिसे बुधवार को रद्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कई और विमान भी बुधवार को देरी से पहुंचे। इसमें मुंबई से आने वाल एयर इंडिया का विमान क्रमांक 627 अपने तय समय सुबह 7.20 बजे से डेढ़ घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 365 अपने तय समय दोपहर 3.55 बजे से 2 घंटा देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 202 अपने तय समय शाम 7.20 बजे से करीब 45 मिनट देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 अपने तय समय रात 8.35 बजे से करीब 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 अपने तय समय 8.40 से 1.15 घंटा देरी से और मुंबई से आने वाला जेट एयरवेज विमान क्रमांक अपने तय समय रात 9.20 बजे से 45 मिनट देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा।

Similar News