एयर इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी 

एयर इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी 

Tejinder Singh
Update: 2018-11-09 14:18 GMT
एयर इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीएसएल) ने हड़ताल वापस ले ली है। बुधवार देर रात करीब 400 कर्मचारियों ने दिवाली का बोनस न मिलने के चलते हड़ताल कर दी थी। इसके चलते एयर इंडिया की दर्जनों उड़ाने प्रभावित हुई थी। हालात पर काबू पाने के लिए एयर इंडिया के स्थायी कर्मचारियों को घर से बुलाना पड़ा था। आखिरकार प्रबंधन से चर्चा के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया।

एआईएटीएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक चर्चा के बाद सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। कर्मचारी काम पर वापस लौट गए हैं और विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है। गुरूवार देर रात सुलह के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। बोनस के साथ-साथ तीन कर्मचारियों का अनुबंध बढ़ाने की भी मांग की जा रही थी। बता दें कि बुधवार को हड़ताल के बाद चेक इन काउंटर्स बंद हो गए जिसकी वजह से 37 घरेलू उड़ानों  में देरी हुई।

एआईएटीएसएल के करीब पांच हजार कर्मचारी हैं इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं जो अनुबंध पर काम करते हैं। एयर इंडिया के साथ ठेके पर काम करते हैं। विमान में सामान चढ़ाने, साफ सफाई करने और कार्गों की जिम्मेदारी इन्ही कर्मचारियों पर होती है। 

 

Similar News