बोनस न मिलने से नाराज एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस के कर्मचारियों की हड़ताल

बोनस न मिलने से नाराज एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस के कर्मचारियों की हड़ताल

Tejinder Singh
Update: 2018-11-08 14:43 GMT
बोनस न मिलने से नाराज एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस के कर्मचारियों की हड़ताल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीएसएल) के करीब 400 कर्मचारियों ने दिवाली का बोनस न मिलने के चलते बुधवार देर रात हड़ताल कर दी। इस हड़ताल के चलते एयरइंडिया की दर्जनों उड़ाने प्रभावित हुईं। इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए एयरइंडिया को स्थायी कर्मचारियों को काम पर लगाना पड़ा। 

हड़ताल के बाद चेक इन काउंटर्स बंद हो गए जिसकी वजह से 16 अंतर्राष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानों  में देरी हुई। एआईएटीएसएल के कर्मचारी एयर इंडिया के साथ ठेके पर काम करते हैं। विमान में सामान चढ़ाने, साफ सफाई करने और कार्गों की जिम्मेदारी इन्ही कर्मचारियों पर होती है। उड़ानों में देरी से नाराज कई यात्रियों ने ट्वीट कर इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि एआईएटीएसएल के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कुछ उड़ानों में देरी हुई। हम स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। देरी या व्यवधान को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Similar News