कौमार्य जांच का विरोध करने वाली ऐश्वर्या को नहीं खेलने दिया डांडिया, पुलिस में शिकायत 

कौमार्य जांच का विरोध करने वाली ऐश्वर्या को नहीं खेलने दिया डांडिया, पुलिस में शिकायत 

Anita Peddulwar
Update: 2018-10-16 14:11 GMT
कौमार्य जांच का विरोध करने वाली ऐश्वर्या को नहीं खेलने दिया डांडिया, पुलिस में शिकायत 

डिजिटल डेस्क, पुणे। कौमार्य जांच प्रथा का विरोध कर उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम चलाने वाली ऐश्वर्या भाट तमाईचीकर को एक मंडल ने देवी के सामने डांडिया नहीं खेलने दिया। यह घटना  पिंपरी के भाटनगर में हुई। मिली जानकारी के अनुसार पिंपरी पुलिस थाने में ऐश्वर्या ने मंडल के आठ लाेगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जैसे ही डांडिया खेलने पहुंची गाना बंद कर दिया
दरअसल ऐश्वर्या वाकड़ में रहती हैं। नवरात्रि होने के कारण वह भाटनगर स्थित अपने मायके में आई हुई है। सोमवार की शाम वह सहेली के साथ घर के पास स्थित देवी के दर्शन के लिए गई हुई थी। वहां डांडिया चल रहा था। ऐश्वर्या ने दर्शन लिए और डांडिया खेलने लगी। उन्हें डांडिया खेलते देख मंडल के लोगांे ने  गाना बंद करवा दिया और डीजे लगवाया। ऐश्वर्या ने सहेली को वहीं रूकने के लिए कहा और वह चली गईं। वह जैसे ही वहां से निकली मंडल के लोगों ने फिर से डांडिया के गाने शुरू करवाए। यह बात सहेली ने ऐश्वर्या को फोन कर के बताईं। यह सुनकर ऐश्वर्या को यकीन हो गया कि उसके डांडिया खेलने के कारण ही गाना बंद करवाया गया था। इसलिए वह सीधे पिंपरी पुलिस थाने पहंुच गईं और मंडल के आठ लोगों के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार (रोकथाम, निषेध तथा निवारण) अधिनियम 2016 के तहत शिकायत दर्ज कराई।

ग्रुप बनाकर कर रही जनजागृति
बता दें कि यह वही ऐश्वर्या है जिसने जनवरी से अपने समाज के कुछ युवक, युवतियों को एकत्रित कर कौमार्य जांच के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। सोशल मीडिया पर " Stop The V Ritual" नाम से ग्रुप तैयार कर इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाया। इतना ही नहीं जून महीने में ऐश्वर्या ने अपनी शादी में ही इस प्रथा का पालन करने से इंकार किया था। साथ ही जात पंचायत के सामने एक विवाह में जाकर इस प्रथा को बंद करने की मांग पर जोर दिया था। 

Similar News