नाबालिग से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी चार दिन की रिमांड पर

नाबालिग से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी चार दिन की रिमांड पर

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-30 08:00 GMT
नाबालिग से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी चार दिन की रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामलेे में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों को  अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में यश मेश्राम उसका जीजा अमित बोलके, अभिनेश देशभ्रतार और रितिक मोहिले, सभी इंदोरा निवासी हैं। 25 अगस्त-2020 को घूमने चलने का झांसा देकर यश 15 वर्षीय पीड़िता को गंगोत्री लॉन के पीछे सुनसान स्थान पर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म िकया। पश्चात शेष आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म िकया। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि, उसकी मां कैटरिंग का काम करती है। काम पर आने-जाने के लिए अमित का ई-रिक्शा बुलाया जाता था। कभी कभी यश भी रिक्शा लेकर जाता था। इसलिए पीड़िता की यश से पहचान हो गई। पहले मित्रता और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हुए। िजसकी आड़ में यश ने जीजा और िमत्रों की मदद से इस घिनौने प्रकरण को अंजाम दिया। घटना के बाद देर रात ही आरोपियों को िगरफ्तार कर लिया गया था।

Tags:    

Similar News