कमलनाथ के मंत्रियों को बंगले का आवंटन, कौन-कहां रहेगा, जानिए यहां..

कमलनाथ के मंत्रियों को बंगले का आवंटन, कौन-कहां रहेगा, जानिए यहां..

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-28 18:04 GMT
कमलनाथ के मंत्रियों को बंगले का आवंटन, कौन-कहां रहेगा, जानिए यहां..

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों ने 25 दिसंबर को राजभवन में पद और गोपनियता की शपथ ली थी। इसके तीन दिन बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभाग आवंटन के साथ ही बंगलों का भी आवंटन कर दिया गया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रोफेसर कॉलोनी वाले बंगले में तरुण भनोत रहेंगे। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का B-27.. 74 बंगला बच्चन को आवंटित किया गया है। गौरीशंकर शेजवार को आवंटित B-10 चार इमली वाला बंगला सज्जन सिंह वर्मा को दिया गया है।

तुलसी सिलावट को जयभान सिह पवैया का B-7 चार इमली वाला बंगला दिया गया है। मायासिंह को आवंटित B-3 श्यामला हिल्स का बंगला जयवर्धन सिह को आवंटित कर दिया गया है। रामपालसिंह का 15 शिवजी नगर वाले बंगले में सचिन यादव रहेंगे। दीपक जोशी के B-23..74 बंगला सुखदेव पांसे को दिया गया है। बता दें कि पूर्व मंत्रियों को उनके सरकारी बंगले खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।    

 

  • विजय लक्ष्मी साधौ - बी 11 चार इमली
  • सज्जन सिंह वर्मा - बी 10 चार इमली
  • हुकुम सिंह कराड़ा - बी 21 चार इमली
  • डॉ. गोविंद सिंह - बी 28, 74 बंगला
  • बाला बच्चन - बी 27, 74 बंगला
  • आरिफ अकील - करबला रोड
  • बृजेन्द्र सिंह राठौर - बी 1, 74 बंगला
  • प्रदीप जायसवाल - बी 20 , 74 बंगला
  • लखन सिंह यादव - बी 29, 74 बंगला
  • तुलसीराम सिलावट - बी 7 चार इमली
  • गोविंद सिंह राजपूत - बी 20 चार इमली
  • श्रीमती इमरती देवी - बी 10, 74 बंगला
  • ओमकार सिंह मरकाम - बी 4, श्यामला हिल्स
  • प्रभूराम चौधरी - बी 25 , 74 बंगला
  • प्रियव्रत सिंह - सी 18 शिवाजी नगर
  • सुखदेव पांसे - बी 23, 74 बंगला
  • उमंग सिंघार - बी 9, 74 बंगला
  • हर्ष यादव - बी 13, 74 बंगला
  • जयवर्धन सिंह - बी 3 श्यामला हिल्स
  • जीतू पटवारी - बी 6 चार इमली
  • कमलेश्वर पटेल - बी 12, 74 बंगला
  • लखन घनघोरिया - बी 18, 74 बंगला
  • महेन्द्र सिसोदिया - बी 5 चार इमली
  • पीसी शर्मा - बी 4 चार इमली
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर - बी 31, 74 बंगला
  • सचिन यादव - सी 15 शिवाजी नगर
  • सुरेन्द्र सिंह बघेल - बी 5 श्यामला हिल्स
  • तरूण भनोत - बी 8, 74 बंगला

Similar News