मुंबई-पुणे की तर्ज पर दें निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन की अनुमति 

मुंबई-पुणे की तर्ज पर दें निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन की अनुमति 

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-25 09:52 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   नागपुर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए वैक्सीनेशन बढ़ाने की आवश्यकता है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुंबई-पुणे की तर्ज पर महापौर दयाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री से निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन की अनुमति देने की मांग की है। 

महापौर ने कहा कि मुंबई-पुणे में वैक्सीनेशन के लिए योग्य व्यवस्था, वैक्सीन स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन स्पेस, प्रशिक्षण टीम से लैस 100 बेड के अस्पतालों को अनुमति दी है। ठीक उसी तरह शर्तों पर खरा उतरनेवाले नागपुर में अस्पतालों को अनुमति देने पर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन की जा सकती है। मनपा आयुक्त ने 4 मार्च को सरकार को एक पत्र भेजकर निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन की अनुमति देने का अनुरोध किया है। 

नहीं मिला प्रस्ताव
अब तक राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। महापौर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करने पर महाराष्ट्र से नागपुर मनपा का प्रस्ताव नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। 1 अप्रैल से 45 वर्ष उम्र पूरी करने वालों को वैक्सीन दी जाने वाली है। वैक्सीनेशन सेंटर पर्याप्त नहीं रहने से भीड़ बढ़ेगी। िनजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन की अनुमति मिलने पर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। महापौर ने कहा कि नागपुर के लिए अलग से मांग नहीं की जा रही है। जो सुविधा मुंबई-पुणे में दी गई है, उसी को नागपुर में लागू करने की हमारी मांग है।
 

Tags:    

Similar News