अमरावती जिला शीतलहर की चपेट में

तापमान 10.2 डिग्री अमरावती जिला शीतलहर की चपेट में

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-29 14:25 GMT
अमरावती जिला शीतलहर की चपेट में

डिजिटल डेस्क, अमरावती । शहर के साथ ही जिले की सभी तहसीलों में शीतलहर से सभी लोग परेशान हो गए हैं। इस भीषण ठंड के कारण नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। मौसम विशेषज्ञ प्रा. अनिल बंड के मुताबिक आगामी 31 जनवरी तक यह शीतलहर चलनेवाली है। शनिवार को शहर का तापमान जहां 10.2 िडग्री सेल्सियस बताया गया। वहीं विदर्भ के नंदनवन चिखलदरा का तापमान 7 डिग्री तक पहंुच गया है। जिले में सभी तरफ ठिठुरन बढ़ने से शाम ढलते ही सभी तरफ घना कोहरा छाया हुआ दिखाई देता है। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए लोग हर तरफ अलाव कर बैठे हुए दिखाई देते हैं।  गरम कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।  शाम ढलते ही मुख्य मार्गों पर सन्नाटा दिखाई देता है। पिछले एक सप्ताह से यह शीतलहर जारी रहने से इसका व्यवसाय पर भी असर हुआ है। 
 

Tags:    

Similar News