एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ 

पन्ना एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ 

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-17 08:32 GMT
एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ 

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन में नारी सम्मान, एनीमिया का निदान कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की प्रथम नागरिक श्रीमति मीना पाण्डेय नगर पालिका अध्यक्ष  द्वारा किया गया। श्रीमति मीना पाण्डेय का स्वागत जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गुंजन सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। सीएमएचओ डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय के द्वारा एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में बताया गया कि अब हमारे जिले की समस्त गर्भवती माताओं की हिमोग्लोबिन जांच डिजिटल हीमोग्लोबीनोमीटर के द्वारा कैंपेन मोड में होगी।

 

नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि हमारे पन्ना जिले की समस्त गर्भवती माताओं को शासन की मंशा अनुसार समस्त सुविधाएं मिले इसके लिए हम सबको ईमानदारी से कार्य करना है। समस्त हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव हमारे जिला चिकित्सालय पन्ना में ही हो रहा है। इसके लिए प्रत्येक माह की 9 तारीख को समस्त संस्थाओं में गर्भवती माताओं का चेकअप किया जाता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गुंजन सिंह ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य है कि समस्त गर्भवती माताएं का प्रसव शासकीय अस्पताल में हो। इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। जिले की समस्त एएनएम को शासन द्वारा डिजिटल हीमोग्लोबीनोमीटर प्रदान किए गए हैं। जिनकी मॉनिटरिंग ब्लॉक स्तर एवं सुमन हेल्पडेस्क से की जा रही है। कार्यक्रम में समस्त जिला चिकित्सालय पन्ना का स्टाफ  उपस्थित रहा।

Tags:    

Similar News