शराब कम परोसने से गुस्साए मजदूर ने की मिस्त्री की हत्या

शराब कम परोसने से गुस्साए मजदूर ने की मिस्त्री की हत्या

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-19 07:59 GMT
शराब कम परोसने से गुस्साए मजदूर ने की मिस्त्री की हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेलतरोड़ी क्षेत्र में ग्लास में शराब कम भरने की बात को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री ने मजदूर का हाथ तोड़ दिया, तो मजदूर ने मिस्त्री के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रामलखन सुखरू पाल (45), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी है। पुलिस ने मजदूर अनिल सुखदेव मेश्राम (35), बजरंग नगर, अजनी निवासी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना 17 जून की रात को करीब 10.30 बजे निरंजन नगर, ममता सोसाइटी, बेलतरोड़ी क्षेत्र में हुई। रामलखन नागपुर में करीब 8 साल से मिस्त्री का काम कर रहा था। निरंजन नगर निवासी विनोद लोखंडे के घर में किराए से रहता था। 

गाली-गलौज, वाद-विवाद 
पुलिस सूत्रों के अनुसार,  आरोपी अनिल मेश्राम, रामलखन के साथ काम करता था। बुधवार की रात को अनिल और रामलखन ने निरंजन नगर के मैदान में शराब पी। इस दौरान रामलखन ने अनिल के ग्लास में कम शराब डाली, तो अनिल गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान रामलखन ने डंडे से हमला कर अनिल का एक हाथ तोड़ दिया। जवाब मंंे अनिल ने रामलखन के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। सिर से अधिक खून बह जाने के कारण रामलखन की मौत हो गई। घटना का खुलासा गुरुवार को सुबह हुआ। सूचना मिलने पर बेलतरोड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी अनिल मेश्राम को उसके घर से गिरफ्तार किया।  

Tags:    

Similar News