नागपुर से दिल्ली के लिए 25 से एक और उड़ान

नागपुर से दिल्ली के लिए 25 से एक और उड़ान

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-23 04:27 GMT
नागपुर से दिल्ली के लिए 25 से एक और उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से दिल्ली के लिए 25 जुलाई से  नई उड़ान आरंभ होने वाली है। यह सेवा सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही रहेगी। इसके पहले नागपुर से दिल्ली के 3 विमान थे। नई सेवा को मिला लें तो 4 विमान हो गए। दूसरी ओर, पुणे से नागपुर इंडिगो के विमान सेवा के समय में बदलाव किया गया है। पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 6216 शाम 7.30 बजे की जगह रात 9 बजे नागपुर पहुंचेगा। वहीं, नागपुर से इंडिगो का विमान क्रमांक 6217 रात 8.10 बजे की जगह रात 9.35 बजे उड़ान भरेगा। 

नई सेवा : इंडिगो का विमान क्रमांक 221 दिल्ली से शाम 5.30 बजे नागपुर पहुंचेगा। नागपुर से इंडिगो का विमान क्रमांक 301 शाम 6.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही होगी। इसके अलावा इंडिगो के और दो विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरते हैं। एक एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। नागपुर से सिर्फ दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए ही उड़ानें हैं। इस तरह यहां से कुल 8 फ्लाइट हैं।

Tags:    

Similar News