सीएम फडणवीस के नाम एक और रिकॉर्ड, राज्य में BJP के सबसे ज्यादा नगरसेवक

सीएम फडणवीस के नाम एक और रिकॉर्ड, राज्य में BJP के सबसे ज्यादा नगरसेवक

Tejinder Singh
Update: 2018-12-10 14:12 GMT
सीएम फडणवीस के नाम एक और रिकॉर्ड, राज्य में BJP के सबसे ज्यादा नगरसेवक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बतौर मुख्यमंत्री लगातार रिकॉर्ड बना रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले चार वर्षों कार्यकाल में राज्य की 27 महानगर पालिकाओं में भाजपा के सर्वाधिक 1097 नगर सेवक चुन कर आये हैं। भाजपा के साथ सत्ता में भागीदारी शिवसेना  487 नगरसेवकों के साथ दूसरे क्रमांक पर है। जबकि कांग्रेस-राकांपा तीसरे और चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सत्तारुढ होने के पहले राज्य की महानगरपालिकाओं में भाजपा नगरसेवकों की संख्या काफी कम थी। सोमवार को धुले और अहमदनगर मनपा में भाजपा की जीत से राज्य की 27 महानगरपालिकाओं में भाजपा नगरसेवकों की संख्या बढ़ कर 1097 हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस के पास फिलहाल 439 और राष्ट्रवादी कांग्रेस के पास 296 नगरसेवक हैं। 

मनसे से आगे बसपा

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भारी पराजय का सामना करने वाली मनसे की हार का सिलसिला जारी है। फिलहाल राज्य में मनसे के 27 नगरसेवक हैं। इस मामले में बसपा मनसे से आगे निकल चुकी है। महाराष्ट्र में बसपा के 38 नगरसेवक हैं जबकि निर्दलिय नगरसेवकों की संख्या 75 है। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के पहले राज्य की अधिकांश मनपा में कांग्रेस व राकांपा का कब्जा था। लेकिन राज्य की कमान संभालने के बाद एक-एक कर कई महानगरपालिकाओं में भाजपा सत्ता पर कब्जा कर चुकी है। अपनी चुनावी रणनीति के चलते मुख्यमंत्री ने यह सफलता हासिल की है। फिलहाल मुंबई ठाणे, नई मुंबई, औरंगाबाद, वसई-विरार, कल्याण, भिवंडी. नांदेड को छोड़ कर उल्हासनगर, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, नाशिक, अकोला, नागपुर, अमरावती, चंद्रपूर, लातूर, पनवेल, मिरा-भायंदर, जलगांव के बाद अब धुले मनपा पर भी भाजपा का झंडा लहरा चुका है। विदर्भ को छोड़ कर अन्य महानगरपालिकाओं पर कांग्रेस व राकांपा का कब्जा था।   

Similar News