राशन दुकानों से तुअर दाल गायब, चक्कर काट रहे लाभार्थी

राशन दुकानों से तुअर दाल गायब, चक्कर काट रहे लाभार्थी

Anita Peddulwar
Update: 2019-01-31 08:04 GMT
राशन दुकानों से तुअर दाल गायब, चक्कर काट रहे लाभार्थी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत गरीबों को दी जाने वाली तुअर दाल राशन दुकानों से गायब है। दरअसल, जनवरी महीने में सरकारी राशन दुकानों में नहीं पहुंची। कार्डधारक महीनेभर से दुकानों के चक्कर काटकर थक गए। अब दुकानदार बता रहे हैं कि सरकार ने तुअरदाल का वितरण बंद कर दिया है। सरकार ने राशन दुकानों से तुअरदाल का नियमित वितरण करने की घोषणा की थी। अचानक बंद किए जाने से गरीबों को निराशा हुई है।

3 लाख से अधिक कार्डधारक हो रहे परेशान

दो वर्ष पूर्व राज्य में तुअर का बंपर उत्पाद होने से सरकारी गोदाम भर गए थे। तुअर का उत्पादन बढ़ने से सरकार ने राशन दुकानों से कम दाम में गरीबों को दाल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। नागपुर शहर में 665 राशन दुकान और 3 लाख से अधिक कार्डधारक है। राशन दुकान से केसरी कार्डधारक और पीले रंग के बीपीएल कार्डधारकों को प्रति माह 35 रुपए किलो दर से हर महीने एक किलो दाल दी जाती है। शहर में हर महीने 667 मीट्रिक टन तुअरदाल की आवश्यकता है।

बाजार से महंगी दाल खरीदना मजबूरी

जनवरी महीने के अंत तक आधे से कम दाल की आपूर्ति होने की जानकारी मिली है। दिवाली के समय तुअरदाल के अतिरिक्त चना और उड़द दाल की आपूर्ति की गई। जनवरी महीने में अधिकांश दुकानों में तुअरदाल की आपूर्ति नहीं होने से गेहूं और चावल का वितरण किया गया। तुअरदाल के बारे में पूछने पर आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी गई। महीनेभर से दुकान में दाल नहीं मिलने की वजह पूछे जाने पर एक दुकानदार बता रहे है कि सरकार ने तुअरदाल की आपूर्ति बंद कर दी है। गरीबों को खुले बाजार से दाल खरीदी करनी पड़ रही है। बाजार में तुअरदाल के दाम 80 रुपए किलो से आगे चल रहे हैं। इतनी महंगी दाल खरीदी करन गरीबों के बस में नहीं रहने से अधिकांश परिवारों की थाली से दाल गायब हो गई है। 
 


 

Similar News