हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात करने दिल्ली जा रहे हैं अशोक चव्हाण

हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात करने दिल्ली जा रहे हैं अशोक चव्हाण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-27 10:36 GMT
हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात करने दिल्ली जा रहे हैं अशोक चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। चव्हाण सोमवार को दिल्ली जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार चव्हाण सोमवार या फिर मंगलवार को राहुल से मिलेंगे। इस बैठक में प्रदेश में पार्टी की हार की समीक्षा होगी। बैठक में चव्हाण राहुल के सामने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी केवल एक सीट पर चुनाव जीत सकी है। प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण को भी नांदेड़ सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। 

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत में भी गिरावट आई है। इस चुनाव में कांग्रेस को 16.27 प्रतिशत मिले हैं जबकि साल 2014 के चुनाव में पार्टी ने 18.29 प्रतिशत मत हासिल किए थे। इससे पहले शनिवार को चव्हाण ने कहा था कि चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी मेरी है। मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।

Tags:    

Similar News